Uncategorizedइकबालपुरउत्तराखण्डझबरेड़ारुड़कीलखनोताहरिद्वार
झबरेड़ा::- पुलिस ने अभियान चलाकर वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर , घने कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं में हो सके रोकथाम

झबरेड़ा। सड़क पर घने कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।
मंगलवार को पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में झबरेड़ा क्षेत्र में अभियान चलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में अधिक कोहरा आने से वाहन चालक सामने जा रहे वाहन को ठीक से नहीं देख पाते जिस कारण दुर्घटनाएं हो रही है दुर्घटनाओं की रोकथाम व दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में झबरेड़ा क्षेत्र में चल रहे दो पहिया वाहन तथा चौपहियां वाहन पर पुलिस ने रिफ्लेक्टर लगाए तथा वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई।