Uncategorizedइकबालपुरउत्तराखण्डझबरेड़ारुड़कीलखनोताहरिद्वार

झबरेड़ा::- बिंडू खड़क में बड़े धूमधाम से मनाई गई सावित्रीबाई फुले की 193 वी जयंती

Listen to this article

झबरेड़ा। ग्राम बिंडू खड़क में स्थित माता सावित्रीबाई फुले कन्या जूनियर हाई स्कूल में माता सावित्रीबाई फुले जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

सावित्रीबाई फुले कन्या जूनियर हाई स्कूल बिंडू खड़क में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अनुराधा सैनी ने देश की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 193 वी जयंती पर माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बताया कि देश की पहली महिला शिक्षिका दुख कष्ट व अभाव सहते हुए भी विपरीत परिस्थितियों में लड़कियों की शिक्षा देने के लिए स्कूलों की स्थापना की थी माता सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 ईस्वी में पुणे में हुआ था 9 साल की उम्र में सावित्रीबाई फुले का विवाह ज्योतिबा फुले के साथ हो गया था बाद में माता सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर लड़कियों की शिक्षा के लिए ओर 18 स्कूल खोले थे बालिका विद्यालय खोलने पर लोग उन पर पत्थर व गंदगी भी फेंकते थे लोगों द्वारा बालिका विद्यालय का पूर् जोर विरोध किया गया था इसके बावजूद भी वह अपने इरादों से पीछे नहीं हटी तथा अपने कर्तव्य पर अडीग रही उन्होंने सती प्रथा बाल विवाह छुआछूत शोषित पीड़ित व वंचितों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई इस अवसर पर डॉक्टर पहल सिंह सैनी अनुराधा सैनी सीमा सैनी चौधरी धारा सिंह मनपाल यशवीर सिंह बिट्टू सिंह अश्विनी कुमार रविंद्र कुमार परवेज अंसारी राजपाल सिंह बाबूराम रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button