झबरेड़ा::- ब्लेड से युवक की गर्दन पर जानलेवा हमला, गंभीर , लोगों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

झबरेड़ा। रेडी पर अंडे खा रहे एक युवक पर नशे में धुत एक युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड युवक की गर्दन पर लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायल की हालत गंभीर बताई गई है, वही हमलावर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
झबरेड़ा के इकबालपुर मार्ग पर इकबालपुर मार्ग पर भक्तों वाली गेट के समीप एक अंडे की रेडी पर शुभम निवासी शिवपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश अंडे खा रहा था। उसी दौरान एक युवक वहां आया और उसने अचानक ही शुभम के गर्दन पर ब्लेड से वार कर दिया। जिससे शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर आसपास भगदड़ मच गई। लोगों ने तुरंत ही घायल युवक को समीप के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है उसे रुड़की अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपित युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि हमलावर नशे की हालत में है। हमले के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।