Uncategorizedइकबालपुरउत्तराखण्डक्राइमझबरेड़ादेशनारसनभगवानपुरमंगलौरमनोरंजनराजनीतिरुड़कीलखनोतावायरल न्यूज़हरिद्वार

झबरेडा:- एंबिशन पब्लिक स्कूल विद्यार्थी करियर विकल्पों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी के लिए किस यूनिवर्सिटी पहुंचे….

झबरेडा 27 अक्टूबर। कस्बा स्थित स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एक यूनिवर्सिटी का भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्र में करियर बनाने की जानकारी दी गई।

सोमवार को कस्बा झबरेड़ा स्थित एंबिशन पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने क्वांटम यूनिवर्सिटी का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान, मानविकी (ह्यूमैनिटीज) तथा वाणिज्य (कॉमर्स) के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते उपयोग और भविष्य में उपलब्ध रोज़गार अवसरों के बारे में भी अवगत कराया गया। स्कूल निदेशक सोनम रॉस पंवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर संभावनाओं को समझना आवश्यक है ताकि वे बिना भ्रम के अपने भविष्य का सही चयन कर सकें। उन्होंने दैनिक जीवन में ए.आई. तकनीकियों के प्रयोग और महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैरियर काउंसलिंग और शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानविस्तार एवं व्यावहारिक समझ को बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ चार शिक्षक अनुज यादव, मीनू अहलावत, मोनिका एवं बृजेश भी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button