राजनीति

झबरेड़ा-::- जयराम आश्रम में पहुंचकर गांधी परिवार ने लिया आशीर्वाद , राहुल गांधी प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा गांधी ने आश्रम में पहुंचकर की मुलाकात

Listen to this article

दिल्ली। जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर पूजनीय ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी के दिल्ली स्थित आश्रम में भारत जोड़ो यात्रा से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा गांधी ने पहुंचकर आशीर्वाद लिया इस दौरान पूजनीय ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के सकारात्मक परिणाम देश को देखने को मिल रहे हैं साथ ही इससे कांग्रेस पार्टी और मजबूत हो रही है। यह यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है और इससे देश में बदलाव होगा यह बदलाव बहुत जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि देश की उन्नति और तरक्की के लिए सभी को मिलकर काम करना है और एक सशक्त और मजबूत भारत बनाना है। ऐसा भारत जिसमें किसान, मजदूर, युवा व्यापारी, कर्मचारी सभी सुखी हो और देश आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत हो। साथ ही देश की एकता और अखंडता के लिए जरूरी है कि सभी को मिलकर देश को सुरक्षित बनाना है और पूरे विश्व में भारत की कीर्ति पताका को फहराना है। इस अवसर पर कांग्रेस के तमाम अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button