झबरेड़ा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन प्रदेश संयोजक द्वारा एक कार्यकर्ता को भीम आर्मी भारत एकता मिशन का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन प्रदेश संयोजक महक सिंह ने एक बैठक के दौरान कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले छत्रपति शाहूजी महाराज में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को स्थापित करने के लिए वह गरीब शोषित वंचित हो की आवाज ज्यादा प्रभावी तरीके से उठाने के लिए वह काशीराम कि बहुजन हिताय बहुजन सुखाय की नीति को पूर्ण रुप से लागू करने के लिए भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तराखंड प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में कार्य कर रही है संगठन को मजबूती देते हुए सुशील पाटिल को प्रदेश संगठन सचिव पद पर नियुक्त किया गया है ताकि संगठन को नई दिशा और दशा मिल सके वही सुशील पाटिल ने प्रदेश संयोजक उत्तराखंड भीम आर्मी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उनको दी गई है उसको पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे और संगठन को मजबूती के साथ ऊंचा उठाने और आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे इस दौरान प्रमोद महाजन रोहित सौराज हिमांशु सोनू अमित दीपक कुलदीप आदि मौजूद रहे।