
झबरेड़ा। ग्राम देवपुर के पास तेज गति से सड़क पार कर रही नीलगाय की टक्कर बाइक सवार को लगने से बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए महिला के सिर में नीलगाय की पैर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
ग्राम बिलासपुर निवासी रजत अपनी पत्नी सुनीता के साथ इकबालपुर होता हुआ रुड़की बाइक से जा रहा था जैसे ही वह ग्राम देवपुर के पास पहुंचा उसी समय लगभग आधा दर्जन नीलगाय तेज गति से सड़क पर आ गई एक नील गाय ने बाइक के ऊपर से छलांग लगा दी बाइक के ऊपर से छलांग लगाते ही नीलगाय के पैर बाइक पर बैठी महिला के सिर पर लगने से बाइक सहित दोनों सड़क पर जा गिरे तथा घायल हो गए राह चलते लोगों द्वारा दोनों को कस्बे में उपचार हेतु डॉक्टर के पास ले गए तथा घायलों के परिजनों को सूचित किया गया कुछ देर बाद घायलों के परिजनों के आने पर महिला को जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया महिला के सिर में गंभीर चोट बताई गई है।