
झबरेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर हुए मुकदमे में पुलिस द्वारा जहां लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है वही लड़की भगाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव से 1 सप्ताह पूर्व एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा थाने में लड़की के परिजनों द्वारा दर्ज कराया गया था पुलिस ने लड़की को उत्तर प्रदेश के देवबंद से बरामद करते हुए तीन आरोपित अर्जुन निवासी ढंगेरा थाना देवबंद सहारनपुर उत्तर प्रदेश अक्षय निवासी सुसाडा तथा अमन निवासी कस्बा देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए उक्त आरोपितो के पास से नाबालिक लड़की को बरामद किया गया था थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि लड़की को उक्त लोगों के पास से बरामद कर उक्त आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।