रुड़कीहरिद्वार

झबरेड़ा:- भाकियु अंबावता के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर का हुआ आयोजन,राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावत का बहादराबाद टोल प्लाजा पर किया जोरदार स्वागत

झबरेड़ा। भारतीय किसान यूनियन अंबावत के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर के दूसरे दिन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता का बहादराबाद टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया गया उसके बाद लगभग 500 गाड़ियों का काफिला टोल बहादराबाद से हरिद्वार की और शिविर में पहुंचा तथा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष कीरत सिंह अपने अपने काफिले के साथ शिविर में पहुंचे तथा शिविर के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता ने किसानों को संबोधित करते हुए राज्य व केंद्र सरकार पर निशाना साधा तथा किसानों की समस्याओं को जोरों से लड़ने के लिए रणनीति बनाई इस मौके पर एसकेएम के सदस्य बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि फिर से संयुक्त किसान मोर्चा किसानों की लड़ाई एक मंच पर आकर लड़ेगा वही किसान मजदूर मंच समन्वय समिति के सदस्य दशरथ सिंह ने कहा कि किसानों को फसल के मुल्ले के अनुरूप हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है तथा एडवोकेट प्रमाण त्यागी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंच को संबोधित करते हुए दूरदराज प्रदेशों से आए हुए सभी किसान नेताओं का स्वागत किया तथा आने वाले समय में भाकियू अंबावत का परिवार और मजबूत करने का वादा किया अन्य वक्ताओं में किसान मजदूर मंच के विनोद सिंह पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना प्रदेश अध्यक्ष गुजरात अरविंद गोयल प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान राज्यपाल पूनिया प्रदेश अध्यक्ष यूपी पंडित सचिन शर्मा महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि चौधरी प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल रुपेश शुक्ला जिला अध्यक्ष हरिद्वार सागर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड मोहम्मद इमरान राष्ट्रीय महासचिव रामपाल अंबावता प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा दिलबाग सिंह हुड्डा राष्ट्रीय महासचिव शमशेर सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करतार सिंह जी व पूनम पंडित प्रवीण अंबावता मोनू पवार शादाब आलम हाजी इसरार अली सहित हजारों की संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button