झबरेड़ा::- राज्य की भाजपा सरकार पहाड़ व मैदान के किसानों के साथ दोगली नीति अपना रही है किसान यूनियन क्रांति राज्य में सरकार बनवाने का काम कर सकती है तो आने वाले समय में उसे हटाने का काम भी कर सकती है : डॉ सुरेंद्र कुमार

झबरेड़ा। भारतीय किसान यूनियन क्रांति प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार पहाड़ व मैदान के किसानों के साथ दोगली नीति अपना रही है किसान यूनियन क्रांति राज्य में सरकार बनवाने का काम कर सकती है तो आने वाले समय में उसे हटाने का काम भी कर सकती है किसान अपने अधिकारों के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
भारतीय किसान यूनियन क्रांति प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार कस्बा झबरेड़ा में प्रेस वार्ता के दौरान उक्त बातें कहीं उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार पहाड़ के किसानों को कृषि यंत्रों पर 80% सब्सिडी दे रही है जबकि मैदान के किसानों को सब्सिडी के नाम पर बेवकूफ बनाया जा रहा है सरकार पूरे प्रदेश के किसानों के साथ भेदभाव करना बंद कर दे उन्होंने कहा इकबालपुर चीनी मिल पर किसानों का गन्ना भुगतान बकाया है सरकार चाहे तो वह शुगर मिल 24 घंटे में किसानों का गन्ना बकाया भुगतान दिला सकती है लेकिन यहां भी दाल में कुछ काला नही पूरी ही दाल काली नजर आती है सरकार किसानों को फुटबॉल समझ रही है सरकार किसानों को फुटबॉल समझने की गलती ना करें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अपनी ओर से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दे रही है गैस सब्सिडी के साथ 7 किसानों को उनके नलकूपों की विद्युत बिल भी निशुल्क कर दिए गए हैं उसी की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार भी किसानों को विद्युत बिल निशुल्क कर देना चाहिए तथा गैस सिलेंडर पर भी उत्तर प्रदेश सरकार की तरह ही सब्सिडी दी जाए उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन क्रांति द्वारा एक मुट्ठी अनाज अन्नदाता के नाम का नारा दिया गया है किसान यूनियन क्रांति के कार्यकर्ता किसानों को जागृत करने के लिए घर घर जाकर उनसे एक मुट्ठी अनाज लेने के साथ ही 11 जून को रुड़की में होने वाली महापंचायत का नियंत्रण भी लोगों को दिया जाएगा उन्होंने बताया कि जिन लोगों के पास खेती करने के लिए अधिक जमीने हैं वही किसान नहीं होते किसान वह भी होते हैं जो उनके साथ जुड़े हुए हैं भारतीय किसान यूनियन क्रांति सरकार से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है जिसे पूरा करने के लिए किसान कहीं तक भी जा सकता है प्रेस वार्ता के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कुमार राष्ट्रीय मंत्री राजू त्यागी तथा विनोद कुमार उपस्थित रहे।