इकबालपुरझबरेड़ालखनोता

झबरेड़ा:- नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

Listen to this article

झबरेड़ा। नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि 24 मार्च को एक नाबालिक लड़की के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवक गिरीश निवासी गांव लधेड़ा थाना बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवासी महालक्ष्मी भट्टा कॉलोनी बिन्डु खड़क थाना झबरेड़ा पर उनकी नाबालिक लड़की को बंदी बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की थी जिस पर पुलिस ने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में टीम गठित कर मामले के आरोपी गिरीश को महालक्ष्मी भट्टा कॉलोनी बिन्डु खड़क से गिरफ्तार कर लिया तथा थाने ले आए उक्त से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया है थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय पूनिया उप निरीक्षक भावना पवार नूर हसन रणवीर सिंह भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button