झबरेड़ा::- फांसी लगाकर आत्महत्या करने का एक महिला ने किया प्रयास,महिला का हायर सेंटर में चल रहा है उपचार
झबरेड़ा। क्षेत्र के गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया महिला को समय रहते परिजनों द्वारा देख लिया गया गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला द्वारा ग्रह कलेश के चलते गुरुवार सुबह के समय आत्महत्या करने के लिए कमरे में जाकर फांसी लगा ली समय रहते परिजनों द्वारा देख लिया गया तथा महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर रुड़की सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया गंभीर हालत होने पर महिला को ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया गया जहां पर महिला का उपचार चल रहा है थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा का कहना है कि ग्राम लाठरदेवा हुण निवासी एक महिला द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली है हालत गंभीर होने पर महिला के उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।