इकबालपुरझबरेड़ालखनोता

झबरेड़ा:- कस्बा स्थित आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ कर मनाया गया 48 वा वार्षिक उत्सव

Listen to this article

झबरेड़ा। आचार्य मेघानंद सरस्वती ने कहा कि वेद सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है वेद का पढ़ना पढ़ाना और सुनाना सुनाना आर्यों का परम धर्म है सत्य को ग्रहण करने और असत्य को छोड़ने में सदेव उद्धत रहना चाहिए।

कस्बा झबरेड़ा स्थित आर्य समाज मंदिर के वार्षिक उत्सव में मेधानंद सरस्वती अपने विचार रख रहे थे उन्होंने कहा कि मनुष्यों को सभी काम सत्य और असत्य को विचार कर करना चाहिए इन्होंने वेदों पर पठन-पाठन का जोर दिया मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि आर्य समाज में सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि यहां पर प्रत्येक रविवार सुबह हवन यज्ञ किया जाता है वेदों से बोले गए मंत्रोच्चारण का प्रयोग हवन यज्ञ में घी व सामग्री की आहुति देते हुए किया जाता है हवन यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों का भी नाश होता है आर्य समाज जिला अध्यक्ष चौधरी बीरम सिंह ने कहा कि हवन करने से अनेकों लाभ हैं हवन यज्ञ से उठने वाले धुएं से वातावरण शुद्ध होकर कई प्रकार के हानिकारक कीट पतंगों को समाप्त किया जा सकता है जो बीमारियों की जड़ है उन्होंने कहा कि ईश्वर सच्चिदानंद स्वरूप निराकार सर्वशक्तिमान न्याय कारी दयालु एजन्मा निर्विकार अनादि अनुपम सर्वो धार सर्वेश्वर अजर अमर पवित्र और सृष्टि करता है सभी को उसकी सच्चे मन से उपासना करनी चाहिए झबरेड़ा आर्य समाज मंदिर में वार्षिक नव वर्ष के उपलक्ष में 48 वा उत्सव मनाया गया सुबह हवन यज्ञ के बाद धार्मिक विचार व वेदों का ज्ञान आर्य समाजियो द्वारा दिया गया इस अवसर पर डॉक्टर जोध सिंह वर्मा चौधरी यशवीर सिंह डॉ आलोक कुमार अजय कुमार बीरम सिंह ऋषि कुमार फकीरचंद ऋषि पाल अंश विनीत श्याम सिंह प्रदीप कुमार संजीव बलवंत सिंह प्रमोद कुमार प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button