Uncategorizedइकबालपुरउत्तराखण्डझबरेड़ारुड़कीलखनोताहरिद्वार

झबरेड़ा::- झबरेड़ा मंगलौर सड़क पर पानी भरे गड्ढे में पहिया गिरने से पलटी ई रिक्शा , ई रिक्शा में चार सवार हुए घायल

Listen to this article

झबरेड़ा। झबरेड़ा मंगलौर मार्ग पर नहर पुल के पास एक ई रिक्शा पलट जाने से उसमें सवार दो युवक एक महिला व एक बच्चा चोटिल हो गए।

झबरेड़ा मंगलौर मार्ग पर गांव लाठरदेवा हुण नहर पुल के पास मंगलौर से झबरेड़ा आते हुए हुए एक ई-रिक्शा का एक पहिया सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिर जाने से ई रिक्शा पलट गई ई रिक्शा में बैठे दो युवक एक महिला तथा एक बच्चा ई रिक्शा के नीचे दबकर चोटिल हो गए ई रिक्शा पलटते देख वहां से गुजर रहे लोगों ने बिना देर किए ई-रिक्शा को सीधा किया तथा उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला ई रिक्शा चालक सोनू का कहना है कि बारिश होने से सड़क पर बने छोटे बड़े सभी गड्ढे पानी से भर गए हैं सामने से आ रहे ट्रक से ई-रिक्शा को बचा रहा था तभी ई-रिक्शा का एक पहिया सड़क पर बने गड्ढे में गिर जाने से ई रिक्शा पलट गई चालक सहित रिक्शा में बैठे किसी को भी अधिक चोट नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button