इकबालपुरउत्तराखण्डझबरेड़ारुड़कीलखनोताहरिद्वार

झबरेड़ा::- मखदुमपुर में आयोजित की गई झबरेड़ा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

Listen to this article

झबरेड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की वजह से जनता वोट करती है भाजपा द्वारा देश के गांव गांव में जो विकास कार्य किया जाएगा तो भाजपा की जीत निश्चित है भाजपा में छोटे कार्यकर्ता हो या बड़ा कार्यकर्ता सब बराबर है भाजपा में सभी को सम्मान प्राप्त होता है।

मखदुमपुर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज में भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति भाजपा झबरेड़ा मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि कि भाजपा आने वाले निकाय चुनाव तथा 2024 में आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है निकाय चुनाव हो या लोकसभा चुनाव भाजपा की जीत निश्चित है प्रधानमंत्री योजना के तहत किसानों को 6000 प्रति वर्ष दिए जा रहे हैं जिससे किसानों को लाभ हो रहा है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिलाओं को 30% आरक्षण जबरन धर्मांतरण रोकने हेतु कानून एवं भू कानून तथा समान नागरिक संहिता कानून हेतु समिति का गठन किया है भक्ति घोटालों को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जा रहे हैं झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र तथा राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण कोई देश विदेश का पूर्ण विकास हो रहा है झबरेड़ा में अनेकों विकास कार्य किए गए हैं तथा किए जा रहे हैं कस्बे में कोई भी मोहल्ला ऐसा नहीं है जहां अच्छी सड़क न हो पानी निकासी के लिए नाले निर्माण किया जा रहा है सफाई व्यवस्था नगर पंचायत झबरेड़ा में अपना एक अलग स्थान है झबरेड़ा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदेश चौधरी ने कहा कि भाजपा में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है भाजपा कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ पार्टी का काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी को जिताने में अहम भूमिका निभाते हैं भाजपा में ही कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है उन्होंने आने वाले नगर निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से जुड़ने का आह्वान किया है इस अवसर पर मनोज सैनी चौधरी मानवेंद्र सिंह इंद्रेश मोती सुदेश चौधरी मीडिया प्रभारी प्रदीप त्यागी हितेश शर्मा सुबोध सैनी प्रदीप सैनी शुभम गोयल अनुज सैनी श्रीमती सुषमा कुलदीप कुमार डॉ भुरू रामेंद्र सिंह राजवीर अनीता देवी अभिषेक आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button