इकबालपुरउत्तराखण्डझबरेड़ारुड़कीलखनोताहरिद्वार

झबरेड़ा::- कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारियों को शुरू करते हुए कांग्रेसी गांव गांव जाकर कर रहे जनसंपर्क

Listen to this article

झबरेड़ा। क्षेत्र के गांव में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।

मंगलवार को झबरेड़ा क्षेत्र के गांव खजूरी में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारियां को लेकर आयोजित बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने कहा राज्य भर मे 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियां पूरी कर ली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा 26 जनवरी को देहरादून में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा की गलत नीतियों ने देश को बर्बाद कर दिया है। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा सरकार तमाम सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करने जा रही है। रेलवे में लगातार निजीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा बैंकों का निजीकरण लगातार जारी है। इस सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। करीब साढ़े तीन सौ रुपये का रसोई गैस सिलिंडर होने पर सड़कों पर उतरकर हंगामा करने वाली भाजपा को अब 11 सौ रुपये का रसोई गैस सिलिंडर सस्ता लग रहा है। हालात यह है कि आम आदमी की कमर महंगाई ने तोड़ दी है। डीजल, पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है। वहीं किसानों की फसल के दाम यह सरकार नहीं बढ़ा पा रही है। उत्तराखंड के अंदर पिछले छह साल में यह सरकार एक भी भर्ती ठीक से नहीं कर पाई है। बेरोजगारों के हितों पर लगातार कुठारघात किया जा रहा है। प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार ने सारी हदें पार कर दी है। भाजपा देश में नफरत का माहौल तैयार कर रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस नफरत भरे माहौल को सौहार्द से समाप्त करने का काम करेगी। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। साथ ही भाजपा की गलत नीतियों के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्की राज सैनी, जिले सिंह, मनोज त्यागी, मनमोहन, राजकुमार त्यागी, पंजाब कश्यप आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button