Uncategorizedइकबालपुरउत्तराखण्डझबरेड़ारुड़कीलखनोताहरिद्वार

झबरेड़ा::- कस्बे में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का किया जोरदार स्वागत , पूर्व मुख्यमंत्री ने गिनाई राज्य व केंद्र सरकार की कार्यों पर डाला प्रकाश

Listen to this article

झबरेड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों तथा धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है भाजपा शासन में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है गरीब लोगों को सस्ती दरों पर राशन दिया जा रहा है वही किसानों की आय दोगुनी करने पर भाजपा काम कर रही है।

सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कस्बे में भाजपा नेता डॉक्टर जोध सिंह वर्मा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि हरिद्वार क्षेत्र में किसानों द्वारा अधिकतर गन्ना फसल पैदा की जाती है राज्य में लगे चीनी मिलों द्वारा समय पर किसानों को गन्ना भुगतान सरकार द्वारा कराया जा रहा है साथ-साथ जिला हरिद्वार में गुड उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार वचनबद्ध है सरकार द्वारा किसानों व गरीबों के लिए कई योजनाएं उनके विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है राज्य सरकार द्वारा कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं राज्य के खिलाड़ियों को एक कोटे के तहत सरकारी नौकरी दी जा रही है राज्य में मजार हो या अन्य कोई पूजा स्थल जो भी अवैध तरीके से बना कर सरकारी भूमि पर कब्जा किए हुए हैं उन्हें तोड़कर सरकारी भूमि को कबजा मुक्त कराया जा रहा है राज्य सरकार समान नागरिक कानून बनाने का काम कर रही है राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है कार्यक्रम तथा अन्य कई स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री का लोगों वह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर डॉ जोध सिंह वर्मा नरेंद्र ठाकुर डॉ अरविंद वैजयंती माला बॉबी वर्मा डॉक्टर अशोक कुमार पवन तोमर महावीर सैनी इंद्रेश मोती मुकेश कश्यप राजीव चौधरी यशवीर सिंह सुशील त्यागी अरविंद प्रधान बीरम सिंह सीटू गुप्ता सुबोध सैनी रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button