इकबालपुरउत्तराखण्डझबरेड़ारुड़कीलखनोताहरिद्वार

झबरेड़ा::- 15000 व 5000 के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया खुलासा

झबरेड़ा। पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी के ऊपर 15000 इनाम घोषित था। इसके अलावा एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर 5000 का इनाम घोषित था।

रुड़की स्थित पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय पर मामले का खुलासा करते हुए ऐश्वर्या स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान झबरेड़ा पुलिस ने आजाद पुत्र इस्लाम निवासी डांडी रामपुर को गिरफ्तार किया है। यह करीब डेढ़ साल से फरार था और इसके ऊपर 15000रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था इसके अलावा पोक्सो अधिनियम की धारा में फरार चल रहे रितु कश्यप पुत्र कबूल सिंह निवासी सुबरी थाना नागल जनपद सहारनपुर को भी गिरफ्तार किया है उसके ऊपर 5000रुपए का इनाम घोषित था आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल, उप निरीक्षक मनोज रावत,भावना पवार, हेड कांस्टेबल नूर हसन और रणवीर चौहान शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button