झबरेड़ा। ग्राम लाठरदेवा हुण में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम लाठरदेवा हुण ग्राम प्रधान पुत्र अशोक कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खेल समन्वयक आलोक दिवेदी ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेलकूद आवश्यक है पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद का छात्र-छात्राओं द्वारा अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन वास करता है खेलकूद में वॉलीबॉल कबड्डी खो खो ऊंची कूद व 400 तथा 800 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया खेल प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष तक के छात्र छात्राओं को भाग लेने का आयोजकों द्वारा अवसर दिया गया खेल प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र नारसन हरिद्वार द्वारा आयोजित की गई नेहरू कल्याण खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद छात्राओं में आराध्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरे स्थान पर करुणा तथा तीसरे स्थान पर वंशिका रही 200 मीटर दौड़ में विनय प्रथम अंशुल द्वितीय तथा रितिक तीसरे स्थान पर रहा 400 मीटर दौड़ में आराध्या प्रथम द्वितीय तथा दिलशान तीसरे स्थान पर रही वॉलीबॉल में लाठरदेवा हुण की टीम प्रथम स्थान पर रही इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता आयोजक कल्लू सिंह अब्दुल रहमान सौरभ कुमार मनोज विनय अमित सिंह समुद्र सेन तथा चरण सिंह आदि उपस्थित रहे।