इकबालपुरउत्तराखण्डझबरेड़ारुड़कीलखनोताहरिद्वार

झबरेड़ा:- फैक्ट्रियों में पहुँच झबरेड़ा पुलिस ने महिलाओं को दी उत्तराखंड पुलिस ऐप व गोरा शक्ति ऐप के विषय में जानकारी

झबरेड़ा। पुलिस ने फैक्ट्रियों में काम करने वाली महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप गोरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी गई।

थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह के आदेश पर झबरेड़ा थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री फिनोलेक्स व प्रोग्रेसिव में काम करने वाली महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप व गोरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी तथा उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड कराया गया और उत्तराखंड पुलिस ऐप में गोरा शक्ति ऐप में रजिस्ट्रेशन कराकर जागरूक किया गया और ऐप को यूज करने के साथ-साथ एप के फायदे के बारे में जानकारी भी दी गई और कहा गया कि अन्य महिलाओं एवं युवतियों को भी संबंधित ऐप के विषय में जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया जाए उप निरीक्षक संजय पूनिया ने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं उक्त ऐप के माध्यम से पुलिस को 24 घंटे सातों दिन किसी भी समय सूचना दे सकती हैं उक्त ऐप के माध्यम से महिलाओ को पुलिस की ओर से तुरंत सेवा व सुरक्षा मिलेगी पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय पूनिया कॉन्स्टेबल रवि महिला होमगार्ड सीमा मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button