इकबालपुरझबरेड़ालखनोता

झबरेड़ा:- श्री निजानंद आश्रम सढोली धाम में वार्षिक भंडारा महोत्सव हुआ आयोजित,मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक

Listen to this article

झबरेड़ा। हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने कहा कि सुख बांटने से खुशी में मिलती है तथा दुख बांटने से दुख दूर हो जाते हैं भारत देश में आज भी लोग एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होते हैं यह भारत वासियों की पूर्व से ही परंपरा चली आ रही है।

श्री निजानंद आश्रम सढोली धाम में हुए ध्यान चित वनी मुख वाणी चर्चा,सेवा पूजा व वार्षिक भंडारा महोउत्सव कार्यक्रम को हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि पौराणिक काल से ही हमारे देश की परंपरा रही है कि वह एक दूसरे के सुख दुख में भागीदार बनकर उन्हें आपस में बांट लेते हैं उन्होंने कहा कि खुशी बांटने से खुशी और बढ़ जाती है तथा दुख बांटने से दुख कम हो जाते हैं इसलिए समाज में अगर कोई मनुष्य किसी प्रकार से दुखी है तो उसके दुख में शामिल होकर जितना भी प्रयास हो सके उसके दुखों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए ऐसे लोगों का भगवान हमेशा विशेष ध्यान रखते हैं समाज में अच्छाई बुराई दोनों चीजें हैं जो लोग समाज के लोगों को बुराई देखकर दुख पहुंचाते हैं भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करते इसलिए जितना भी हो सके गरीबों की सेवा कर उनके दुख दूर करने में हमेशा तत्पर रहना चाहिए श्री निजानंद आश्रम के महंत नेत्रपाल जी महाराज ने ध्यान चित् वनी श्री मुख वाणी चर्चा तथा सेवा पूजा के बारे में विस्तार से अपने भक्तों को बताया महाराज ने कहा कि ध्यान चितवन में एक चित्त होकर भगवान श्री कृष्ण का ध्यान लगाना चाहिए भगवान श्री कृष्ण का ध्यान लगाने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं सच्चा भक्त भगवान की शरण में जाकर सच्चे मन से ध्यान लगाता है तो भक्ति भगवान की ओर वह दो कदम चलता है तो भगवान अपने भक्तों के दुख दूर करने के लिए सो कदम चलते हैं मनुष्य द्वारा सेवा भाव पूजा से भगवान को प्रसन्न किया जा सकता है मनुष्य का मन बहुत चंचल होता है यह मन एक स्थान पर नहीं टिकता मन चलाएं मान होता है इस मन को ध्यान के द्वारा ही एक स्थान पर रोका जा सकता है ध्यान करने से जहां भगवान की प्राप्ति होती है वहीं कई प्रकार के रूप में लोभ कम हो जाते हैं सच्चे मन से ध्यान करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है भगवान राधा कृष्ण की सेवा भाव किस प्रकार से मनुष्य द्वारा की जाती है इसका भी प्रभाव पड़ता है भगवान श्री कृष्ण की सच्चे मन से की गई निष्काम सेवा पूजा से भगवान जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं उन्होंने एक चित्त होकर निष्काम भाव से भगवान की सेवा पूजा करनी चाहिए पर जोर दिया इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुशील त्यागी राजेश कुवर सुधीर चौधरी बालेंद्र त्यागी विक्रम सिंह देवेंद्र त्यागी राजपाल सिंह सत्यपाल सिंह राजकुमार कसाना दिनेश पंवार सुरेश चौधरी अमन त्यागी अनिल कुमार सीमा राघव शैलेंद्र प्रधान मनीष कुमार संजय कुरील डॉ सुरेश चौधरी सूर्यवीर मलिक आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button