इकबालपुरउत्तराखण्डझबरेड़ारुड़कीलखनोताहरिद्वार

झबरेड़ा:- थाने फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं को दी जा रही उत्तराखंड गोरा शक्ति ऐप की जानकारी

उत्तराखंड गोरा शक्ति एप से महिलाएं होंगी सुरक्षित : संजीव थपलियाल

Listen to this article

झबरेड़ा। थाना झबरेड़ा में मामलों की फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं को भी पुलिस द्वारा उत्तराखंड गोरा शक्ति ऐप की जानकारी विस्तार से दी जा रही है।

थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि थाने में किसी भी प्रकार की फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं के मामले जहां तेजी से निपटाए जा रहे हैं वहीं उन्हें साथ-साथ गोरा शक्ति एप की भी जानकारी दी जा रही है गोरा शक्ति एप में एस ओ एस का बटन क्लिक करते ही तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त हो जाएगी इस ऐप के माध्यम से महिलाओं को महिला संबंधी विधिक प्रावधानों की जानकारी मिल जाएगी इस ऐप के माध्यम से पुलिस अधिकारियों व पुलिस थाना अध्यक्ष के मोबाइल नंबर भी प्राप्त हो जाएंगे किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अधिकारियों को शिकायत दर्ज करा सकती है थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में आने वाले कालेजों में जाकर पुलिस छात्राओं को गोरा शक्ति ऐप डाउनलोड कराने के साथ-साथ ऐप की समस्त जानकारी भी दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button