रुड़की। त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की के पदाधिकारियों की एक बैठक समिति के उपाध्यक्ष विकास त्यागी के कार्यालय पर आयोजित की गई बैठक का संचालन समिति के महामंत्री श्याम त्यागी द्वारा किया गया और अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नवीन त्यागी द्वारा की गई उपस्थित पदाधिकारियों के विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाली तारीख 9/8/22 को शहीदों के सम्मान में यादगार के रूप में परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा डीएवी इंटर स्कूल के समीप चौराहे पर स्थापित कराई जाएगी समिति के संरक्षक जेडी त्यागी ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक प्रदीप बत्रा उपस्थित होंगे कार्यक्रम की सूचना के लिए आज से ही समाज के गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क करने का कार्य समिति के पदाधिकारियों को दिया गया है इस दौरान बैठक में मंडी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बृजेश त्यागी, एडवोकेट नरोत्तम त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, अमित त्यागी, विनोद त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी, अनिल त्यागी, हार्दिक त्यागी, विकास त्यागी, आदि लोग उपस्थित रहे।आशाराम त्यागी
Related Articles
Check Also
Close
-
झबरेड़ा:- नीलगाय की टक्कर से दंपत्ति व बच्चा गंभीर घायलApril 18, 2022